Delhi के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज, जानें कितनी रैंक पर मिलेगा एडमिशन और क्या होगा कट-ऑफ

Delhi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी करने वाली है। पेपर लीक की वजह से रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम हो चुका है और अब 20 जुलाई 2026 तक परिणाम आने की उम्मीद है। रिजल्ट के बाद छात्रों की सब

Delhi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी करने वाली है। पेपर लीक की वजह से रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम हो चुका है और अब 20 जुलाई 2026 तक परिणाम आने की उम्मीद है। रिजल्ट के बाद छात्रों की सबसे बड़ी चिंता दिल्ली के बेहतरीन मेडिकल कॉलेजों में सीट पाने की होगी।

परिणाम आने के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की वेबसाइट mcc.nic.in पर रजिस्ट्रेशन शुरू होगा, जिसके जरिए काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दिल्ली के टॉप कॉलेज अपनी अच्छी पढ़ाई और बड़े अस्पतालों के कारण छात्रों की पहली पसंद होते हैं।

दिल्ली के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज और संभावित रैंक

जनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए इन कॉलेजों में प्रवेश के लिए अनुमानित रैंक इस प्रकार रह सकती है:

मेडिकल कॉलेज अपेक्षित रैंक / स्कोर (General)
AIIMS, नई दिल्ली AIR 50 से कम (स्कोर 710-720+)
मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) AIQ: 1,100-1,500 | स्टेट कोटा: 900-1,300
VMMC और सफदरजंग अस्पताल AIQ: 1,500-2,000 | स्टेट कोटा: 1,200-1,700
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) टॉप रैंकिंग कॉलेज (महिलाओं के लिए)
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (UCMS) NIRF रैंकिंग में 32वें से 38वें स्थान पर

इन कॉलेजों के अलावा, छात्रों को क्वालीफाइंग मार्क्स यानी न्यूनतम अंकों का भी ध्यान रखना होगा। जनरल और EWS कैटेगरी के लिए यह 705 से 148 अंकों के बीच रह सकता है। वहीं OBC, SC और ST कैटेगरी के लिए यह 147 से 117 अंकों के बीच रहने का अनुमान है। PwD कैटेगरी के लिए यह सीमा 150 से 110 अंकों तक हो सकती है।

यह बात समझना जरूरी है कि ये केवल क्वालीफाइंग मार्क्स हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीट पाने के लिए कट-ऑफ अंक इन क्वालीफाइंग मार्क्स से काफी ज्यादा होते हैं।