Delhi में 2027 में होंगे इंटरनेशनल स्कूल बैडमिंटन और कुश्ती इवेंट, 50 से ज्यादा देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के लिए खेल जगत से एक बड़ी खबर आई है। साल 2027 में दिल्ली में इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट फेडरेशन (ISF) की वर्ल्ड स्कूल रेसलिंग और बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन होगा। दिल्ली में पहली बार इतने बड़े
Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के लिए खेल जगत से एक बड़ी खबर आई है। साल 2027 में दिल्ली में इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट फेडरेशन (ISF) की वर्ल्ड स्कूल रेसलिंग और बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन होगा। दिल्ली में पहली बार इतने बड़े स्तर के अंतरराष्ट्रीय स्कूली खेल आयोजन होने जा रहे हैं, जिससे शहर के खेल बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिलेगा।
इस आयोजन को पक्का करने के लिए दिल्ली सरकार, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) और इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट फेडरेशन (ISF) के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता हुआ है। 26 जून 2026 को इस एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। उम्मीद है कि इस चैंपियनशिप में दुनिया के 50 से ज्यादा देशों से हजारों छात्र एथलीट हिस्सा लेंगे।
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन दिल्ली को एक अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में पहचान दिलाएगा। इससे यहां के युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा और उन्हें वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला करने का मौका मिलेगा। मंत्री सूद के मुताबिक, इस कदम से ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ जैसे अभियानों को नई गति मिलेगी और दिल्ली का स्पोर्ट्स इकोसिस्टम और मजबूत होगा।
इन प्रतियोगिताओं का मुख्य मकसद युवा खिलाड़ियों को एक ऐसा मंच देना है, जहां से वे भविष्य में नेशनल, इंटरनेशनल, कॉमनवेल्थ और ओलंपिक जैसे बड़े मुकाबलों के लिए खुद को तैयार कर सकें। हालांकि 2027 की सटीक तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन इसकी तैयारियां जल्द ही शुरू कर दी जाएंगी।