Delhi में दौड़ेंगी 2,800 नई इलेक्ट्रिक बसें, प्रदूषण कम करने के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
Delhi: दिल्ली के लोगों के लिए सफर अब और आसान और प्रदूषण मुक्त होने वाला है। दिल्ली सरकार शहर की बसों के बेड़े में करीब 2,800 नई इलेक्ट्रिक बसें जोड़ने की तैयारी कर रही है। इस कदम से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेग
Delhi: दिल्ली के लोगों के लिए सफर अब और आसान और प्रदूषण मुक्त होने वाला है। दिल्ली सरकार शहर की बसों के बेड़े में करीब 2,800 नई इलेक्ट्रिक बसें जोड़ने की तैयारी कर रही है। इस कदम से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि शहर की हवा को साफ रखने में भी मदद मिलेगी।
इन बसों को केंद्र सरकार की PM E-DRIVE स्कीम के तहत लाया जाएगा। ये सभी बसें लो-फ्लोर और एयर-कंडीशन्ड होंगी, जिससे आम जनता को गर्मी से राहत मिलेगी और सफर आरामदायक होगा। दिल्ली सरकार ने इसके लिए ‘दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026’ को मंजूरी दे दी है, जो 1 जुलाई 2026 से लागू हो गई है और मार्च 2030 तक प्रभावी रहेगी।
परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इन नई बसों से शहर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक, सरकार अगले चार सालों में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इकोसिस्टम को बेहतर बनाने के लिए करीब 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने भी दिल्ली के मेट्रो और ईवी सिस्टम के विस्तार के लिए 2,403 करोड़ रुपये की मदद दी है।
हाल ही में 7 जुलाई को 300 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़क पर उतारी गईं और तीन नए बस डिपो का उद्घाटन किया गया। अब सरकार का लक्ष्य है कि 2026 के अंत तक इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाकर 7,500 कर दी जाए और 2028-29 तक कुल बसों की संख्या लगभग 14,000 तक पहुंच जाए।
परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भीड़भाड़ वाली सड़कों के लिए छोटी नौ मीटर वाली बसों को प्राथमिकता दी जा रही है क्योंकि इन्हें चलाना आसान है और ये कम खर्चीली होती हैं। इन बसों के आने से दिल्ली दुनिया के सबसे बड़े और cleanest इलेक्ट्रिक बस बेड़े वाले शहरों में शामिल हो जाएगी।