Delhi के Timarpur में UPSC छात्र से लूटपाट, गला दबाकर छीना मोबाइल; 2 आरोपी गिरफ्तार
Delhi: राजधानी के तिमरपुर इलाके में UPSC की तैयारी कर रहे एक छात्र के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। दो बदमाशों ने छात्र का गला दबाकर और उसके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन छीन लिया था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में त्वरित क
Delhi: राजधानी के तिमरपुर इलाके में UPSC की तैयारी कर रहे एक छात्र के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। दो बदमाशों ने छात्र का गला दबाकर और उसके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन छीन लिया था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से शहर में चोरी और लूटपाट की चार अन्य वारदातों को सुलझाने में मदद मिली है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने तिमरपुर में लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए पहले एक स्कूटर चोरी किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन और चोरी का वह स्कूटर बरामद कर लिया है।
जांच में यह बात सामने आई है कि पकड़े गए दोनों आरोपी पहले भी चोरी और लूट के कई मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस अब इनके पुराने रिकॉर्ड्स खंगाल रही है ताकि अन्य वारदातों का पता लगाया जा सके।