Delhi के Tilak Nagar में 150 रुपये के विवाद में 19 साल के युवक की हत्या, 3 किशोर पकड़े गए
Delhi: राजधानी के Tilak Nagar इलाके में महज 150 रुपये के कर्ज को लेकर हुए झगड़े ने खूनी रूप ले लिया। इस विवाद में तीन किशोरों ने मिलकर 19 साल के Paras नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और लोक
Delhi: राजधानी के Tilak Nagar इलाके में महज 150 रुपये के कर्ज को लेकर हुए झगड़े ने खूनी रूप ले लिया। इस विवाद में तीन किशोरों ने मिलकर 19 साल के Paras नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और लोकल जानकारी की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना की शुरुआत 21 जून को हुई थी जब उधार दिए गए पैसों को लेकर बहस हुई। आरोप है कि Paras ने एक किशोर से करीब 40 से 45 दिन पहले 150 रुपये लिए थे और वह उन्हें लौटा नहीं रहा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और 21-22 जून की दरमियानी रात आरोपियों ने Paras का पीछा किया। रात करीब 12:15 बजे आरोपियों ने उसे घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।
घायल Paras को तुरंत Deen Dayal Upadhyay (DDU) Hospital ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस को 22 जून को PCR कॉल के जरिए इस वारदात की जानकारी मिली। Tilak Nagar पुलिस स्टेशन में FIR No. 244/2026 दर्ज किया गया, जिसमें Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS) की धारा 103(1) और 3(5) लगाई गई है।
इन्सपेक्टर Binnet Kumar Pandey और सब-इन्सपेक्टर Mohit Kumar की टीम ने मामले की जांच की और मंगलवार को तीनों किशोरों को Tilak Nagar के B-Block, Chowkhandi के पास एक पार्क से दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी ‘V’ ने Paras पर चाकू से कई वार किए थे। पकड़े गए किशोरों को Juvenile Justice Board के सामने पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें प्रोटेक्टिव कस्टडी में भेज दिया गया है।