Delhi की तिहाड़ और मंडोली जेल में तैनात 39 डॉक्टरों के तबादले की तैयारी, LG को भेजा गया प्रस्ताव

Delhi: राजधानी दिल्ली की तिहाड़ और मंडोली जेलों में लंबे समय से तैनात डॉक्टरों के तबादले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासन ने 39 डॉक्टरों के स्थानांतरण का प्रस्ताव उपराज्यपाल (LG) तरनजीत सिंह संधू को भेजा है। इस कदम का

Delhi: राजधानी दिल्ली की तिहाड़ और मंडोली जेलों में लंबे समय से तैनात डॉक्टरों के तबादले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासन ने 39 डॉक्टरों के स्थानांतरण का प्रस्ताव उपराज्यपाल (LG) तरनजीत सिंह संधू को भेजा है। इस कदम का मकसद जेलों की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करना और पुराने ढर्रे को बदलना है।

जानकारी के मुताबिक, इन जेलों में कई डॉक्टर पिछले 5 साल या उससे ज्यादा समय से एक ही जगह तैनात हैं। कुछ डॉक्टर तो 11 साल से भी अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं। रेखा गुप्ता ने बताया कि पिछले 37 वर्षों से व्यवस्था में आए इस ठहराव की वजह से भ्रष्टाचार और मनमानी बढ़ी है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं कमजोर हुई हैं।

प्रशासन का कहना है कि दिल्ली की जनता ने व्यवस्थाओं में बदलाव और जनहित को प्राथमिकता देने का आदेश दिया है। इसी संकल्प के साथ अब प्रशासनिक सुधार किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि दिल्लीवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।