Delhi में Thar हादसे के शिकार बेटे के लिए पिता की गुहार, वीडियो जारी कर मांगा इंसाफ
Delhi: दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक तेज रफ्तार महिंद्रा Thar ने एक युवक को कुचल दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है और अब बेटे को न्याय दिलाने के लिए पिता ने सोशल मीडि
Delhi: दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक तेज रफ्तार महिंद्रा Thar ने एक युवक को कुचल दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है और अब बेटे को न्याय दिलाने के लिए पिता ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो अपील जारी की है।
यह हादसा 25 जून 2026 की सुबह राजौकरी फ्लाईओवर के पास हुआ था। मरने वाले युवक का नाम Sarthak Mattoo था, जो गुरुग्राम में रहता था और इवेंट मैनेजमेंट का काम करता था। Sarthak 27 जून को अपना 34वां जन्मदिन मनाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही उसकी जान चली गई। उसे तुरंत Indian Spinal Injuries Centre ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद 27 जून को Apurv Singh नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया। Apurv मूल रूप से गाजीपुर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पुलिस के मुताबिक, वह कर्नाटक नंबर की एक Mahindra Thar चला रहा था। यह गाड़ी बेंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी के नाम पर थी और सागर सहा नाम के व्यक्ति को लीज पर दी गई थी। हादसे के वक्त सागर सहा गाड़ी की अगली सीट पर बैठा था।
Sarthak के पिता Surender Mattoo ने पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे का ब्लड टेस्ट करवाने में 50 घंटे की देरी की गई, जिससे खून में अल्कोहल की मात्रा का पता लगाना मुश्किल हो गया। उन्होंने इस मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से जल्द से जल्द न्याय की मांग की है।
डीसीपी (साउथवेस्ट) अमित गोयल ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी की ट्रेसिंग के जरिए आरोपी को पकड़ा है और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। परिवार ने 4 जुलाई 2026 को Sarthak की प्रार्थना सभा रखी है।