Delhi में Thar की टक्कर से Gurugram का युवक मारा गया, 2 दिन बाद जन्मदिन मनाना था, ड्राइवर गिरफ्तार

Delhi: दक्षिण दिल्ली के राजौकरी फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें गुरुग्राम के रहने वाले एक युवक की जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार Mahindra Thar ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे का शिकार हु

Delhi: दक्षिण दिल्ली के राजौकरी फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें गुरुग्राम के रहने वाले एक युवक की जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार Mahindra Thar ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे का शिकार हुए युवक का जन्मदिन आने वाले दो दिनों बाद था, लेकिन वह उसे मना नहीं सका।

पुलिस के मुताबिक यह घटना 25 जून 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर हुई। मृतक की पहचान 34 साल के सार्थक मट्टू के रूप में हुई है, जो गुरुग्राम के DLF-4 के निवासी थे और ENOUT नाम की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करते थे। हादसे के बाद उन्हें वसंत कुंज के इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर अपूर्व सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 30 साल का अपूर्व मूल रूप से यूपी के गाजीपुर का रहने वाला है और गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता है। पुलिस ने हादसे में इस्तेमाल की गई Mahindra Thar को भी जब्त कर लिया है। यह गाड़ी बेंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड थी और सागर सहा नाम के व्यक्ति को लीज पर दी गई थी। हादसे के समय सागर सहा कार की अगली सीट पर बैठा था, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पुलिस जांच में आरोपी ड्राइवर ने दावा किया कि जब वह ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तब मोटरसाइकिल उसकी कार से टकरा गई। वहीं दूसरी ओर, मृतक के पिता सुरेंद्र मट्टू ने न्याय की गुहार लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई बड़े अधिकारियों से मदद मांगी है। परिवार ने आरोपी के ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट में देरी पर भी सवाल उठाए हैं, हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि टेस्ट तुरंत कराए गए थे और उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।