Delhi में 10 करोड़ की फिरौती के मामले में टीचर गिरफ्तार, Lawrence Bishnoi गैंग से था कनेक्शन

Delhi: राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर में कोचिंग सेंटर चलाने वाले एक गणित के टीचर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अमित बिश्नोई नाम के इस व्यक्ति पर लॉरेंस बिश्नोई और हरि बॉक्सर गैंग के साथ मिलकर एक कारोबारी से 10 करो

Delhi: राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर में कोचिंग सेंटर चलाने वाले एक गणित के टीचर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अमित बिश्नोई नाम के इस व्यक्ति पर लॉरेंस बिश्नोई और हरि बॉक्सर गैंग के साथ मिलकर एक कारोबारी से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप है। पुलिस ने यह कार्रवाई स्पेशल सेल के जरिए की है।

पुलिस के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम दिल्ली के एक कारोबारी को विदेश से फोन आया था जिसमें उसे एक हफ्ते के अंदर 10 करोड़ रुपये देने की धमकी दी गई थी। फोन करने वाले ने खुद को हरि बॉक्सर बताया और कारोबारी के ऑफिस का एक वीडियो भी भेजा, जिसमें ऑफिस को उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस मामले की जांच करते हुए स्पेशल सेल के डीसीपी प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी अमित बिश्नोई ने ही कारोबारी के ऑफिस की रेकी की थी और वहां के वीडियो बनाकर गैंग को भेजे थे।

अमित बिश्नोई के बारे में पता चला है कि वह हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला है और उसने बी.टेक किया है। वह यूपीएससी और एसएससी जैसी सरकारी परीक्षाओं की तैयारी भी कर चुका है। जांच में सामने आया कि अमित की जान-पहचान साल 2014 में हरियाणा के एक साझा दोस्त के जरिए लॉरेंस बिश्नोई से हुई थी। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से उसे दबोचा है।

वहीं दूसरी तरफ, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कार्रवाई चल रही है। ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ के तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोप में गैंग के 24 सदस्यों को पकड़ा गया है। अमेरिका की एक ग्रैंड जूरी ने लॉरेंस बिश्नोई और उसके साथियों पर हत्या, फिरौती और ड्रग तस्करी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। अमेरिकी जांच एजेंसियों का दावा है कि लॉरेंस जेल के अंदर से ही मोबाइल और इंटरनेट के जरिए इस पूरे नेटवर्क को चला रहा था।