Delhi के तकीया काले खान गड्डा में लगी भीषण आग, पुलिस ने 12 लोगों को सुरक्षित निकाला

Delhi: राजधानी के तकीया काले खान गड्डा इलाके में एक भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी दिखाते हुए समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस पूरे ऑपरेशन

Delhi: राजधानी के तकीया काले खान गड्डा इलाके में एक भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी दिखाते हुए समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस की मुस्तैदी की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही PS IP Estate और PS Kamla Market की पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने वहां फंसे 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिनमें पूरे परिवार शामिल थे। आग इतनी भयानक थी कि इसे काबू करने के लिए बड़े पैमाने पर इमरजेंसी रिस्पांस टीम को तैनात करना पड़ा।

आग बुझाने और बचाव कार्य के लिए दिल्ली पुलिस और फायर विभाग ने मिलकर काम किया। मौके पर कुल 20 फायर टेंडर और 9 CATS एम्बुलेंस भेजी गईं ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटा जा सके। पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई और सभी को सुरक्षित बचा लिया गया।