Delhi के स्वामी नारायण मार्ग पर सड़क निर्माण के कारण ट्रैफिक बंद, 3 अगस्त तक के लिए जारी हुई एडवाइजरी

Delhi: दिल्ली के स्वामी नारायण मार्ग पर सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। PWD द्वारा यहां CC रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसकी वजह से ट्रैफिक रूट में बड़े बदलाव किए गए हैं। नंद लाल मार्ग रेड लाइट से शास्त्री

Delhi: दिल्ली के स्वामी नारायण मार्ग पर सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। PWD द्वारा यहां CC रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसकी वजह से ट्रैफिक रूट में बड़े बदलाव किए गए हैं। नंद लाल मार्ग रेड लाइट से शास्त्री नगर रेड लाइट तक के हिस्से में वाहनों की आवाजाही को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इस सड़क के प्रभावित हिस्से को 3 जुलाई 2026 से 3 अगस्त 2026 तक पूरी तरह बंद रखा जाएगा। साथ ही, 4 जुलाई 2026 से 3 अगस्त 2026 तक यहां 24 घंटे ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इसका मतलब है कि इस दौरान गाड़ियों को दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे इस रास्ते पर जाने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने और सामान्य से थोड़ा ज्यादा समय लेकर निकलने को कहा गया है ताकि उन्हें जाम की समस्या न हो। ताजा अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक चैनलों को फॉलो करने की सलाह दी गई है।