Delhi में ‘स्टॉप डायरिया’ अभियान शुरू, बच्चों को मुफ्त मिलेंगे ORS और जिंक की गोलियां

Delhi: राजधानी दिल्ली में बच्चों को दस्त और उससे होने वाली मौतों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। सोमवार, 23 जून 2026 को दिल्ली के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली सचिवालय म

Delhi: राजधानी दिल्ली में बच्चों को दस्त और उससे होने वाली मौतों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। सोमवार, 23 जून 2026 को दिल्ली के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली सचिवालय में ‘स्टॉप डायरिया अभियान 2026’ की शुरुआत की। यह अभियान 31 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिसका मुख्य मकसद बच्चों में दस्त की बीमारी को रोकना और समय पर इलाज देना है।

इस अभियान के तहत बच्चों और उनके माता-पिता को मुफ्त ORS पैकेट और जिंक की गोलियां बांटी जाएंगी। डॉ. सिंह ने बताया कि मानसून के मौसम में पानी से होने वाली बीमारियां और दस्त के मामले बढ़ जाते हैं, इसलिए साफ-सफाई, सुरक्षित पीने के पानी और समय पर ORS के इस्तेमाल के प्रति जागरूकता जरूरी है। उन्होंने आशा वर्कर्स, ANM, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और कम्युनिटी वॉलंटियर्स से अपील की है कि वे हर परिवार तक यह जरूरी स्वास्थ्य जानकारी पहुंचाएं।

स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए दिल्ली को अपना पहला इंटीग्रेटेड न्यूट्रिशन सेंटर भी मिला है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल (SVBP) अस्पताल में इस मॉडल इंटीग्रेटेड न्यूट्रिशन सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस सेंटर की खासियत यह है कि यहाँ एक ही छत के नीचे आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ आयुष, होम्योपैथी, यूनानी और योग जैसी सेवाएं मिलेंगी।

सरकार की योजना है कि दिल्ली के हर जिले में कम से कम एक ऐसा इंटीग्रेटेड न्यूट्रिशन सेंटर खोला जाए। इससे डॉक्टरों और नर्सों को हाई-रिस्क मामलों की पहचान करने और उनका सही इलाज करने में मदद मिलेगी। सरकार का लक्ष्य सुरक्षित डिलीवरी, नवजात देखभाल, टीकाकरण और बेहतर पोषण के जरिए शिशु मृत्यु दर को कम करना है, जिसमें जनता की भागीदारी भी अहम होगी।