Delhi में रुपये के विवाद में बेटे ने ली मां की जान, मैदानगढ़ी से आरोपी गिरफ्तार
Delhi/South Delhi: दक्षिण दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 25 साल के युवक ने अपनी 60 साल की माँ की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह पूरा विवाद सिर्फ रुपयों को लेकर था, जिसने एक घर को
Delhi/South Delhi: दक्षिण दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 25 साल के युवक ने अपनी 60 साल की माँ की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह पूरा विवाद सिर्फ रुपयों को लेकर था, जिसने एक घर को उजाड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात को आरोपी बेटे आमोद ने अपनी माँ चिंता देवी से शराब और खाने के लिए पैसे मांगे थे। जब माँ ने पैसे देने से मना कर दिया, तो आमोद गुस्से में आ गया और अपनी माँ पर हमला कर दिया। बताया गया कि उसने पहले हाथ-पैर से पिटाई की और फिर हथौड़े या फावड़े जैसे औजार से हमला कर उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
बुधवार को मैदानगढ़ी पुलिस स्टेशन को एक PCR कॉल मिली, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृतका की बहू गनिता देवी ने पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने चिंता देवी को सफदरजंग अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
DCP अनंत मित्तल ने पुष्टि की है कि पुलिस ने आरोपी बेटे आमोद पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) ने घर की जांच की और सबूत जुटाए हैं। चूंकि यह मामला 1 जुलाई 2024 के बाद का है, इसलिए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।