Delhi में सफर होगा आसान, जखीरा से सुभाष नगर तक का कॉरिडोर होगा सिग्नल फ्री, जाम से मिलेगी राहत
Delhi: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है। अब जखीरा से सुभाष नगर तक के कॉरिडोर को सिग्नल फ्री बनाया जाएगा, जिससे वेस्ट दिल्ली के लोगों को काफी फायदा होगा। इस योजना क
Delhi: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है। अब जखीरा से सुभाष नगर तक के कॉरिडोर को सिग्नल फ्री बनाया जाएगा, जिससे वेस्ट दिल्ली के लोगों को काफी फायदा होगा। इस योजना का मकसद सफर के समय को कम करना, ईंधन की बचत करना और प्रदूषण में कमी लाना है।
जखीरा से राजौरी गार्डन और फिर पैसिफिक मॉल, सुभाष नगर तक का यह पूरा रास्ता सिग्नल फ्री होने से सेंट्रल और आउटर दिल्ली के बीच आवाजाही बेहतर होगी। अभी इस रास्ते पर सफर करने में 25 से 40 मिनट का समय लगता है, जो अब काफी कम हो जाएगा। इसके अलावा कश्मीरी गेट से अप्सरा बॉर्डर तक के कॉरिडोर को भी सिग्नल फ्री बनाने की योजना तैयार की गई है।
ट्रैफिक पुलिस ने अब तक राजधानी के आठ रास्तों को सिग्नल फ्री कर दिया है। इनमें से छह उत्तरी ट्रैफिक रेंज में और दो पूर्वी रेंज में हैं। जैसे कि नेताजी सुभाष प्लेस (NSP) से रिठाला मेट्रो स्टेशन और लक्ष्मी नगर से करकरी मोड़ के बीच का विकास मार्ग अब सिग्नल फ्री हो चुका है। स्पेशल सीपी (ट्रैफिक) मनीष अग्रवाल ने बताया कि विभाग अब 25 और रास्तों की स्टडी कर रहा है ताकि वहां भी ट्रैफिक को सुगम बनाया जा सके।
दक्षिण दिल्ली और गुरुग्राम के बीच कनेक्टिविटी सुधारने के लिए संत श्री नागपाल (SSN) मार्ग पर 4 किलोमीटर लंबा सिग्नल फ्री फ्लाईओवर बनाया जाएगा। करीब 700 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से छतरपुर के अनुव्रत मार्ग से DLF फार्म्स तक का सफर 35 मिनट के बजाय सिर्फ 5 मिनट में पूरा हो सकेगा।
केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं। इनमें AIIMS-महिपालपुर-गुरुग्राम के बीच 20 किलोमीटर का एलिवेटेड कॉरिडोर और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे लिंक प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके अलावा आश्रम से बदरपुर, महरौली से गुड़गांव और पंजाबी बाग से टिकरी बॉर्डर तक के नेशनल हाईवे स्ट्रेच को भी फ्लाईओवर बनाकर सिग्नल फ्री किया जाएगा।