Delhi के शालीमार बाग में कचरा प्रबंधन और बिजली व्यवस्था में सुधार, 137 इलेक्ट्रिक वाहन शुरू

Delhi: शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। यहां कचरा उठाने की व्यवस्था को बेहतर बनाने और बिजली के तारों को सुरक्षित करने के लिए दो बड़े काम शुरू किए गए हैं। दिल्ली सरकार इन सुविधाओं के जरिए लोग

Delhi: शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। यहां कचरा उठाने की व्यवस्था को बेहतर बनाने और बिजली के तारों को सुरक्षित करने के लिए दो बड़े काम शुरू किए गए हैं। दिल्ली सरकार इन सुविधाओं के जरिए लोगों के जीवन को आसान और सुरक्षित बनाने की कोशिश कर रही है।

स्वच्छता अभियान को तेज करने के लिए 137 Electric Primary Waste Collection Vehicles को सेवा में लगाया गया है। ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां चार अलग-अलग जोनों में घर-घर जाकर कचरा इकट्ठा करेंगी, जिससे इलाके की साफ-सफाई पहले से ज्यादा प्रभावी तरीके से हो सकेगी।

इसके साथ ही बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाया जा रहा है। शालीमार बाग के कई ब्लॉकों में जो खुले बिजली के तार थे, उन्हें अब AB Cable में बदला जा रहा है। इस बदलाव से बिजली की सप्लाई बिना किसी रुकावट के मिलेगी और खुले तारों से होने वाले हादसों का खतरा भी कम होगा।

रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि ये सभी कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में उठाए गए हैं। सरकार का लक्ष्य दिल्ली में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना और नागरिकों को बेहतर सेवाएं देना है।