Delhi के शकूरपुर में खुले 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर, अब घर के पास मिलेंगी मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं
Delhi: राजधानी दिल्ली के शकूरपुर इलाके के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को आसान बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। यहाँ 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया गया है, ताकि स्थानीय निवासियों को इलाज के लिए द
Delhi: राजधानी दिल्ली के शकूरपुर इलाके के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को आसान बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। यहाँ 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया गया है, ताकि स्थानीय निवासियों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े और उन्हें अपनी कॉलोनी के पास ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।
इस मौके पर रेखा गुप्ता ने बताया कि उनका लक्ष्य हर दिल्लीवासी तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुँचाना है। फिलहाल दिल्ली में 415 से ज्यादा आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर काम कर रहे हैं और आने वाले समय में इस संख्या को बढ़ाकर 1,100 से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है। इन केंद्रों के खुलने से आम जनता को ओपीडी, टीकाकरण और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जैसी जरूरी सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी।
इन केंद्रों पर मरीजों के लिए 80 प्रकार की जांचें मुफ्त में उपलब्ध कराई गई हैं, साथ ही जरूरी दवाइयां भी दी जाएंगी। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विधायक तिलक राम गुप्ता, निगम पार्षद किशन लाल और जिलाध्यक्ष अजय खटाना समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।