Delhi के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला कर्मचारी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज

Delhi/Shahdara: दिल्ली के शाहदरा जिले के गांधी नगर इलाके में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगे हैं। यहां काम करने वाली एक महिला सफाई कर्मचारी ने प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने माम

Delhi/Shahdara: दिल्ली के शाहदरा जिले के गांधी नगर इलाके में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगे हैं। यहां काम करने वाली एक महिला सफाई कर्मचारी ने प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता 43 साल की महिला है, जो पिछले 11 सालों से कॉन्ट्रैक्ट पर इस स्कूल में काम कर रही है। महिला के मुताबिक यह घटना 15 जून 2026 को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच हुई थी। आरोप है कि प्रिंसिपल ने उसे अपने कमरे में बुलाया और गलत तरीके से छुआ। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे धमकाया।

शुरुआत में नौकरी जाने के डर से महिला ने इस बारे में किसी को नहीं बताया। लेकिन बाद में उसे पता चला कि प्रिंसिपल ने उसके सुपरवाइजर से उसे नौकरी से हटाने के लिए कहा है। इसके बाद महिला ने अपने भाई और बेटे को पूरी बात बताई और पुलिस की मदद ली। 28 जुलाई 2026 को पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया। शाहदरा जिला पुलिस अब प्रिंसिपल और स्कूल के अन्य स्टाफ से पूछताछ कर रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।