Delhi के स्कूलों में होगा POCSO नियमों का ऑडिट, लापरवाही मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Delhi: राजधानी के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब और ज्यादा सख्त हो गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आदेश दिया है कि सभी स्कूलों में बाल यौन अपराध संरक्षण (POCSO) अधिनियम के नियमों का पाल
Delhi: राजधानी के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब और ज्यादा सख्त हो गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आदेश दिया है कि सभी स्कूलों में बाल यौन अपराध संरक्षण (POCSO) अधिनियम के नियमों का पालन हो रहा है या नहीं, इसके लिए व्यापक ऑडिट किया जाए। यह फैसला बच्चों की सुरक्षा की समीक्षा के लिए बुलाई गई एक हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया है।
उपराज्यपाल ने साफ कर दिया है कि बच्चों की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि जो स्कूल नियमों की अनदेखी करेंगे, उनके खिलाफ बिना किसी रियायत के दंडात्मक कार्रवाई की जाए। संधू ने महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाली छेड़खानी या उत्पीड़न के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाने पर जोर दिया है।
सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए दिल्ली पुलिस को भी खास निर्देश दिए गए हैं। अब पुलिस स्कूलों और उन रास्तों पर अपनी मौजूदगी बढ़ाएगी जहां से छात्र ज्यादा आते-जाते हैं। खासकर स्कूल खुलने और छुट्टी के समय पुलिस की तैनाती ज्यादा दिखेगी ताकि बच्चे सुरक्षित महसूस करें।
इस पूरे ऑडिट के दौरान स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था, बच्चों के लिए चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों और शिकायत दर्ज करने के सिस्टम की बारीकी से जांच होगी। इस पूरी प्रक्रिया में दिल्ली पुलिस कमिश्नर, शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक और महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव जैसे बड़े अधिकारी शामिल रहेंगे। उपराज्यपाल ने इस पूरी जानकारी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी साझा किया है।