Delhi के स्कूलों में बदला शेड्यूल, CJP प्रोटेस्ट के कारण हाइब्रिड क्लासेज और ट्रांसपोर्ट में बदलाव
Delhi: राजधानी दिल्ली के सेंट्रल इलाके में चल रहे Cockroach Janta Party (CJP) के विरोध प्रदर्शन के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। ट्रैफिक प्रतिबंधों और दिल्ली मेट्रो की पाबंदियों की वजह से कई स्कूलों को अपने क्लास शेड्य
Delhi: राजधानी दिल्ली के सेंट्रल इलाके में चल रहे Cockroach Janta Party (CJP) के विरोध प्रदर्शन के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। ट्रैफिक प्रतिबंधों और दिल्ली मेट्रो की पाबंदियों की वजह से कई स्कूलों को अपने क्लास शेड्यूल और आने-जाने के इंतजामों में बदलाव करना पड़ा है। कुछ स्कूलों ने बच्चों के लिए हाइब्रिड क्लास शुरू की हैं, तो कुछ ने ऑफलाइन पढ़ाई जारी रखी है।
हुमायूं रोड स्थित R S Junior Modern School ने 24 जुलाई से नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड लर्निंग (फिजिकल और ऑनलाइन) लागू की है। वहीं लोधी एस्टेट के सरदार पटेल विद्यालय में ऑफलाइन क्लास तो चल रही हैं, लेकिन स्कूल ने अभिभावकों को सलाह दी है कि वे सुरक्षा के लिए ट्रांसपोर्ट स्टाफ के संपर्क में रहें क्योंकि रास्तों में डायवर्जन हो सकता है।
यह पूरा विवाद प्रतियोगी परीक्षाओं, खासकर NEET-UG पेपर लीक और CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग में गड़बड़ी को लेकर है। CJP के प्रदर्शन के कारण दिल्ली पुलिस ने संसद के आसपास के इलाकों में Section 163 BNSS लागू किया है, जिसके तहत 5 या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है। पुलिस ने बताया कि इस दौरान 200 से ज्यादा लोगों को प्रिवेंटिव कस्टडी में लिया गया है।
परेशानी सिर्फ स्कूलों तक सीमित नहीं रही। दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के अधिकारियों ने छात्रों को इन प्रदर्शनों से दूर रहने की सलाह दी है। वहीं, सुरक्षा कारणों से DMRC ने 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा, जिससे लाखों यात्रियों को दिक्कत हुई। इंटरनेट सेवाएं भी सेंट्रल दिल्ली के कुछ हिस्सों में अस्थायी रूप से बंद रहीं।
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा धोखाधड़ी में शामिल लोगों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने और सख्त सजा देने का वादा किया है। वहीं, चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के दिल्ली डायोसीज ने परीक्षा अनियमितताओं की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। 24 जुलाई को दिल्ली हाई कोर्ट में इस विरोध प्रदर्शन से जुड़ी एक जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई होनी है।