Delhi: श्रद्धा वॉकर मर्डर केस में DNA एक्सपर्ट की गवाही दर्ज, साकेत कोर्ट में हुई सुनवाई
Delhi: राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट में श्रद्धा वॉकर हत्याकांड को लेकर अहम सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने केस से जुड़े DNA एक्सपर्ट की गवाही दर्ज की है। यह पूरी प्रक्रिया केस की जांच के दौरान किए गए बायोलॉजिकल और DNA टेस
Delhi: राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट में श्रद्धा वॉकर हत्याकांड को लेकर अहम सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने केस से जुड़े DNA एक्सपर्ट की गवाही दर्ज की है। यह पूरी प्रक्रिया केस की जांच के दौरान किए गए बायोलॉजिकल और DNA टेस्ट की रिपोर्ट से जुड़ी हुई है।
कोर्ट में फिलहाल अभियोजन पक्ष के सबूतों और गवाहों के बयान दर्ज करने का काम चल रहा है। यह प्रक्रिया रोजाना के आधार पर की जा रही है ताकि केस को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। इसी कड़ी में बुधवार को एक और गवाह के बयान दर्ज किए जाने की तैयारी है।