Delhi के सब्जी मंडी इलाके में मकान की सीढ़ियां गिरीं, 4 महिलाएं, एक बच्चा और पालतू कुत्ता सुरक्षित बचाए गए
Delhi: उत्तर दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक मकान की सीढ़ियां अचानक गिर गईं, जिससे घर में मौजूद लोग फंस गए। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। दिल्ली फायर सर्विस की टीम ने कड़ी म
Delhi: उत्तर दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक मकान की सीढ़ियां अचानक गिर गईं, जिससे घर में मौजूद लोग फंस गए। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। दिल्ली फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वहां फंसे पांच लोगों और एक पालतू कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
यह घटना मल्लका गंज के तिलक चौक के पास स्थित मकान नंबर 2088 में दोपहर करीब 1:33 बजे हुई। बताया गया कि मकान की पहली और दूसरी मंजिल को जोड़ने वाली सीढ़ियां अचानक ढह गईं। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) को जैसे ही इसकी सूचना मिली, उन्होंने तुरंत कई वॉटर टेंडर और रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। बचाव टीम ने समय रहते कार्रवाई की, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई भी हताहत नहीं हुआ।
बचाए गए लोगों में मानसी (45 वर्ष), उनकी बेटी अंजलि (24 वर्ष), कविता (40 वर्ष), उनकी बेटी पायल (21 वर्ष) और 5 महीने का मासूम बच्चा नीरू शामिल हैं। विशेष रूप से बताया गया कि कविता दिव्यांग हैं, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन और भी चुनौतीपूर्ण हो गया था। टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। फिलहाल अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि सीढ़ियां गिरने की असली वजह क्या थी, जिसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।