Delhi के Rouse Avenue कोर्ट में बनेंगे 3 नए NIA स्पेशल कोर्ट, आतंकवाद के मामलों की सुनवाई होगी तेज
Delhi: राजधानी दिल्ली में आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों की सुनवाई को और तेज करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। Rouse Avenue कोर्ट कॉम्प्लेक्स में अब तीन नए स्पेशल एक्सक्लूसिव कोर्ट (कोर्ट नंबर 04, 05
Delhi: राजधानी दिल्ली में आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों की सुनवाई को और तेज करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। Rouse Avenue कोर्ट कॉम्प्लेक्स में अब तीन नए स्पेशल एक्सक्लूसिव कोर्ट (कोर्ट नंबर 04, 05 और 06) बनाए गए हैं। ये अदालतें खास तौर पर NIA एक्ट के तहत आने वाले अपराधों की सुनवाई करेंगी।
दिल्ली सरकार के कानून, न्याय और विधायी मामलों के विभाग ने 7 जुलाई 2026 को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया। यह फैसला दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की सिफारिश पर लिया गया है और इसे NIA एक्ट 2008 की धारा 22 के तहत लागू किया गया। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के नाम से जारी इस नोटिफिकेशन पर प्रिंसिपल सेक्रेटरी रीतेश सिंह के हस्ताक्षर हैं।
इस बदलाव का सबसे बड़ा असर यह होगा कि अब NIA के केस एक ही जगह सिमट जाएंगे। 12 सितंबर 2013 से पटियाला हाउस कोर्ट के Additional Sessions Judge-02 कोर्ट में NIA के मामले चलते थे, लेकिन अब वहां इन केसों की सुनवाई नहीं होगी। जैसे ही Rouse Avenue के नए कोर्ट काम करना शुरू करेंगे, पटियाला हाउस कोर्ट का अधिकार क्षेत्र खत्म हो जाएगा।
सरकार का मकसद इन नए कोर्ट्स के जरिए केसों के बोझ को कम करना और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मामलों का जल्द निपटारा करना है। इससे न्यायिक बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और NIA द्वारा जांचे गए मामलों की सुनवाई में तेजी आएगी।