Delhi में सड़क हादसे में महिला टीचर की मौत, तेज रफ्तार डंपर ने कुचला

Delhi: राजधानी के रोहिणी इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार डंपर ने 46 साल की महिला टीचर को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला का शरीर बुरी तरह कुचल गया था। मृ

Delhi: राजधानी के रोहिणी इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार डंपर ने 46 साल की महिला टीचर को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला का शरीर बुरी तरह कुचल गया था।

मृतक महिला की पहचान प्रियंका के रूप में हुई है, जो रोहिणी के रामा विहार की रहने वाली थीं। यह हादसा गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को कंजहवाला रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि प्रियंका एक बाइक टैक्सी से जा रही थीं, तभी वह अचानक बाइक से गिर गईं और पीछे से आ रहे बजरी से लदे डंपर के बाएं पिछले पहिए के नीचे आ गईं।

हादसे के तुरंत बाद डंपर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटना की जानकारी एक PCR कॉल के जरिए मिली, जिसके बाद अमन विहार पुलिस स्टेशन की टीम और SHO मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रियंका के शव को कब्जे में लेकर संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल भेजा, जहां उनका पोस्टमार्टम कराया गया।

अमन विहार पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डंपर को जब्त कर लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 106 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब ट्रक मालिक के संपर्क में है और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। साथ ही, जांच में इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि जिस बाइक टैक्सी से प्रियंका गिरी थीं, उसमें किसकी गलती थी।