Delhi के रोहिणी सेक्टर 11 में हादसा, तीसरी मंजिल से गिरने से मजदूर की मौत

Delhi: राजधानी के रोहिणी सेक्टर 11 में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक मकान में प्लास्टर का काम करते समय एक 35 साल का मजदूर तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को हुई जिसकी जानकारी शनिवार

Delhi: राजधानी के रोहिणी सेक्टर 11 में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक मकान में प्लास्टर का काम करते समय एक 35 साल का मजदूर तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को हुई जिसकी जानकारी शनिवार को सामने आई।

मिली जानकारी के मुताबिक, मजदूर दीवार पर प्लास्टर कर रहा था तभी वह अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती तौर पर ठेकेदार को मजदूर के परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बाद में जब मजदूर के परिजन उसकी तलाश करते हुए पुलिस पोस्ट पहुंचे, तब उन्हें इस हादसे के बारे में पता चला।

शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि असल वजह सामने आ सके।