Delhi के रोहिणी में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार और 12 चोरी की गाड़ियां बरामद

Delhi/Rohini: दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक टारगेटेड ऑपरेशन चलाते हुए दो ऑटो लिफ्टर्स को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी कई आपराधिक मामलों में शामिल थे और शहर म

Delhi/Rohini: दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक टारगेटेड ऑपरेशन चलाते हुए दो ऑटो लिफ्टर्स को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी कई आपराधिक मामलों में शामिल थे और शहर में गाड़ियों की चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस ने इस ऑपरेशन के दौरान चोरी के 12 दोपहिया वाहनों को बरामद किया है। अधिकारियों के मुताबिक इस कार्रवाई से वाहन चोरी करने वाले नेटवर्क को एक बड़ा झटका लगा है। रोहिणी पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की है।