Delhi के Rohini में 19 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
Delhi: रोहिणी के सेक्टर-23 इलाके में एक 19 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान चंदन के रूप में हुई है, जो रिठाला गांव की
Delhi: रोहिणी के सेक्टर-23 इलाके में एक 19 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान चंदन के रूप में हुई है, जो रिठाला गांव की एक फैक्ट्री में काम करता था।
घटना की जानकारी तब मिली जब बेगमपुर पुलिस को एक PCR कॉल आया। पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर देखा तो DDA ग्राउंड के पास झाड़ियों में चंदन की लाश पड़ी थी। उसके सीने के बाईं ओर चाकू से वार किया गया था। क्राइम सीन पर पुलिस को खून के धब्बे और एक टूटा हुआ काला हेलमेट मिला, जिसे सबूत के तौर पर जब्त कर लिया गया। FSL की टीम ने भी मौके से नमूने इकट्ठे किए।
पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और फील्ड वेरिफिकेशन के जरिए यह पता लगाया कि चंदन आखिरी बार कहां गया था। इस जांच के बाद पुलिस पांच संदिग्धों तक पहुंची। पकड़े गए आरोपियों के नाम कान्हा चौहान (18), अमृत (18), अकबर (20), गिरीश (24) और अमन (25) हैं। पूछताछ के दौरान इन सभी ने हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस के मुताबिक, यह पूरी वारदात किसी पुरानी रंजिश की वजह से अंजाम दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।