Delhi की सड़कों से हटेंगी लालबत्तियां, 25 व्यस्त रास्ते होंगे सिग्नल-फ्री, देखें पूरी लिस्ट

Delhi: राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली पुलिस और PWD ने मिलकर शहर के 25 सबसे व्यस्त रास्तों को पूरी तरह सिग्नल-फ्री बनाने का फैसला किया है। ट्रैफिक पुलिस ने 23 जून को इस योजना

Delhi: राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली पुलिस और PWD ने मिलकर शहर के 25 सबसे व्यस्त रास्तों को पूरी तरह सिग्नल-फ्री बनाने का फैसला किया है। ट्रैफिक पुलिस ने 23 जून को इस योजना को तकनीकी मंजूरी दे दी है और इसे आने वाले कुछ महीनों में लागू किया जाएगा।

इस नई योजना के तहत प्रमुख चौराहों से ट्रैफिक सिग्नल हटा दिए जाएंगे और उनकी जगह ‘बैक-टू-बैक यू-टर्न’ मॉडल लाया जाएगा। इसका मतलब है कि गाड़ियों को लालबत्ती पर रुकना नहीं पड़ेगा और वे बिना रुके आगे बढ़ सकेंगी। अगर किसी को दिशा बदलनी होगी, तो वे आगे जाकर निर्धारित यू-टर्न लेंगे और अपनी लेन में वापस आ जाएंगे। अधिकारियों का मानना है कि इससे यात्रा का समय बचेगा, ईंधन की खपत कम होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी।

इस पूरी योजना में दिल्ली पुलिस, PWD और केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CRRI) शामिल हैं। विशेष पुलिस आयुक्त अजय चौधरी के अनुसार, यू-टर्न मॉडल से दिल्ली के यातायात में बड़ा बदलाव आएगा। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (यातायात) मनीष कुमार अग्रवाल ने तकनीकी पहलुओं पर चर्चा के बाद इसे मंजूरी दी है। किसी भी सड़क से सिग्नल हटाने से पहले वहां का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा।

जिन रास्तों को सिग्नल-फ्री बनाने की योजना है, उनकी लिस्ट नीचे दी गई है:

प्रमुख क्षेत्र/सड़कें विशेष जानकारी
नजफगढ़ रोड और रोहतक रोड पीरागढ़ी चौक से टिकरी बॉर्डर तक
भारतेंदु हरिश्चंद्र मार्ग 2 किलोमीटर में 11 सिग्नल हटेंगे
जीटी रोड जीटी करनाल बाईपास फ्लाईओवर से आजादपुर तक
मथुरा रोड आश्रम, अपोलो और बदरपुर स्ट्रेच
महरौली-गुरुग्राम रोड यात्रा का समय 1 घंटे से घटकर 15 मिनट हो सकता है
आउटर रिंग रोड नेहरू प्लेस से राव तुला राम फ्लाईओवर तक
रोड नंबर 71 योजना विहार क्षेत्र, जहां 1.5 किमी में 6 बार रुकना पड़ता है
रिंग रोड किंग्सवे कैंप से सिविल लाइंस और राजघाट से शांति वन
अन्य मार्ग आईटीओ कॉरिडोर, कालिंदी कुंज, एयरपोर्ट रोड, पंख रोड और लाल किला सर्किट