Delhi: लाल किला 15 अगस्त तक आम जनता के लिए बंद, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का काम शुरू

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक लाल किला 15 अगस्त तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा। यह फैसला स्वतंत्रता दिवस के बड़े आयोजन और सुरक्षा इंतजामों को देखते हुए लिया गया है। अगर आप या आपके परिवार के लोग इस दौरान ल

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक लाल किला 15 अगस्त तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा। यह फैसला स्वतंत्रता दिवस के बड़े आयोजन और सुरक्षा इंतजामों को देखते हुए लिया गया है। अगर आप या आपके परिवार के लोग इस दौरान लाल किला घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है।

Archaeological Survey of India (ASI) ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। नियमों के मुताबिक लाल किला 15 जुलाई 2026 से बंद रहेगा और 15 अगस्त 2026 की दोपहर को स्वतंत्रता दिवस समारोह खत्म होने के बाद ही इसे दोबारा खोला जाएगा। ASI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर साल आजादी के जश्न की तैयारियों के लिए ऐसा किया जाता है।

इस दौरान पूरे किले का कंट्रोल सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया गया है। वहां मुख्य स्टेज बनाने, बैरिकेडिंग लगाने और रिहर्सल जैसे जरूरी काम किए जाएंगे ताकि प्रधानमंत्री जब प्राचीर से देश को संबोधित करें, तो सब कुछ व्यवस्थित रहे। सुरक्षा को और कड़ा करने के लिए ASI ने अपनी वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी बंद कर दी है।

हाल ही में लाल किले को लेकर एक फर्जी बम की धमकी भी मिली थी, हालांकि जांच में वह झूठी निकली। लेकिन इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां और ज्यादा सतर्क हो गई हैं। दिल्ली सर्कल के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों को परेशानी न हो।