Delhi में 15 अगस्त तक बंद रहेगा लाल किला, घूमने जाने से पहले देख लें ASI का यह जरूरी अपडेट
Delhi: अगर आप इन दिनों दिल्ली के लाल किला घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। सुरक्षा कारणों और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की वजह से लाल किले को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। अब आप 15 अगस
Delhi: अगर आप इन दिनों दिल्ली के लाल किला घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। सुरक्षा कारणों और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की वजह से लाल किले को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। अब आप 15 अगस्त की दोपहर तक यहां नहीं जा पाएंगे।
Archaeological Survey of India (ASI) ने 9 जुलाई 2026 को एक आधिकारिक आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक, लाल किला 15 जुलाई 2026 से लेकर 15 अगस्त 2026 की दोपहर तक बंद रहेगा। 15 अगस्त को जब प्रधानमंत्री का संबोधन और आधिकारिक समारोह खत्म हो जाएगा, उसके बाद ही इसे फिर से खोला जाएगा। यह नियम प्राचीन स्मारक और पुरातात्विक स्थल और अवशेष नियम, 1959 के नियम 5 के तहत लागू किया गया है।
ASI ने बताया कि यह फैसला सुरक्षा इंतजामों और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को देखते हुए लिया गया है। किले के अंदर मंच बनाने, मरम्मत कार्य और सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इसी वजह से आम लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। साथ ही, शाम को होने वाला ‘जय हिंद’ साउंड एंड लाइट शो भी फिलहाल बंद रहेगा।
पर्यटकों की सुविधा के लिए ASI ने अपनी वेबसाइट और IT सेक्शन को निर्देश दिया है कि इस दौरान ऑनलाइन टिकट की बुकिंग बंद रखी जाए। दिल्ली सर्कल के सुपरइंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट को इस खबर का व्यापक प्रचार करने को कहा गया है ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को परेशानी न हो। गौरतलब है कि 12 जुलाई को लाल किले पर एक फर्जी बम की धमकी मिली थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और बढ़ा दी है। हालांकि जांच में कोई विस्फोटक नहीं मिला था।