Delhi में आज से एक महीने के लिए बंद रहेगा लाल किला, 15 अगस्त तक पर्यटकों का प्रवेश वर्जित
Delhi: दिल्ली का ऐतिहासिक लाल किला आज 15 जुलाई से आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। यह स्मारक अब 15 अगस्त तक बंद रहेगा, जिसके बाद इसे दोबारा लोगों के लिए खोला जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने यह फैसला 79वें स्व
Delhi: दिल्ली का ऐतिहासिक लाल किला आज 15 जुलाई से आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। यह स्मारक अब 15 अगस्त तक बंद रहेगा, जिसके बाद इसे दोबारा लोगों के लिए खोला जाएगा।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने यह फैसला 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लिया है। ASI द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, इस एक महीने के दौरान किसी भी पर्यटक को स्मारक के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
लाल किले में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं, इसलिए सुरक्षा कारणों से इसे आम लोगों के लिए बंद रखना जरूरी है। 15 अगस्त के समारोह के बाद ही पर्यटक एक बार फिर इस ऐतिहासिक इमारत को देख पाएंगे।