Delhi के Red Fort को उड़ाने की मिली धमकी, भारी सुरक्षा के बीच सर्च ऑपरेशन चला, बाद में निकला मजाक

Delhi: देश की शान लाल किला (Red Fort) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को दिल्ली में हड़कंप मच गया। इस कॉल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और पूरे इलाके की गहन तलाशी ली गई। हालांकि, शनिवार तक पुलिस ने

Delhi: देश की शान लाल किला (Red Fort) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को दिल्ली में हड़कंप मच गया। इस कॉल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और पूरे इलाके की गहन तलाशी ली गई। हालांकि, शनिवार तक पुलिस ने इसे एक फर्जी कॉल या मजाक (Hoax) करार दिया है।

जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था, जिसने लाल किले को उड़ाने की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस ने बिना देरी किए यह सूचना दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को भेजी, जिसने तुरंत नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस को अलर्ट कर दिया। इसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

सुरक्षा के मद्देनजर बम डिस्पोजल स्क्वाड और डॉग स्क्वाड की टीमों ने लाल किले और उसके आसपास के सभी हिस्सों की बारीकी से जांच की। काफी खोजबीन के बाद जब कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला, तब नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इसे एक फर्जी धमकी बताया।

पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि जनता की सुरक्षा के लिए हर धमकी को गंभीरता से लिया जाता है, चाहे वह बाद में फर्जी ही क्यों न निकले। अब पुलिस उस व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है जिसने यह कॉल किया था और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से दिल्ली-एनसीआर में इस तरह की फर्जी धमकियों का चलन बढ़ा है। इसी महीने दिल्ली के दो स्कूलों और जून में मेयर ऑफिस को भी ऐसी धमकियां मिली थीं। वहीं 2 जुलाई को बेंगलुरु में ISRO मुख्यालय को भी ऐसी ही धमकी मिली थी, जिसमें गाजियाबाद से एक संदिग्ध को पकड़ा गया था, जो मानसिक बीमारी से जूझ रहा था।