Delhi में गर्मी का कहर, 8,748 MW की रिकॉर्ड बिजली डिमांड पूरी; बिना किसी ब्रेकडाउन के चला ग्रिड

Delhi: राजधानी दिल्ली में भीषण हीटवेव के बीच बिजली की मांग ने अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार, 29 जून 2026 को दोपहर 3:17 बजे शहर में बिजली की डिमांड 8,748 MW तक पहुंच गई। राहत की बात यह रही कि इतनी भारी म

Delhi: राजधानी दिल्ली में भीषण हीटवेव के बीच बिजली की मांग ने अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार, 29 जून 2026 को दोपहर 3:17 बजे शहर में बिजली की डिमांड 8,748 MW तक पहुंच गई। राहत की बात यह रही कि इतनी भारी मांग के बावजूद शहर में कोई बड़ा पावर कट या ग्रिड फेलियर नहीं हुआ।

दिल्ली के बिजली मंत्री Ashish Sood ने मंगलवार को इस उपलब्धि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने पहले से ही पावर मास्टर प्लान तैयार किया था और बिजली नेटवर्क को मजबूत करने के लिए काफी निवेश किया था। इसी वजह से रिकॉर्ड डिमांड के दौरान भी सिस्टम सही तरीके से काम करता रहा। मंत्री के मुताबिक, पुराने उपकरणों को बदला गया और ट्रांसमिशन लाइनों को अपग्रेड किया गया जिससे बिजली सप्लाई में रुकावट नहीं आई।

बिजली की कमी न हो, इसके लिए सरकार ने दूसरे राज्यों के साथ पावर-बैंकिंग और द्विपक्षीय समझौतों के जरिए अतिरिक्त बिजली का इंतजाम किया था। साथ ही ग्रीन एनर्जी के साथ भी टाइ-अप किया गया ताकि पीक ऑवर्स में पर्याप्त बिजली मिल सके। इस पूरे ऑपरेशन में State Load Dispatch Centre (SLDC), Tata Power Delhi Distribution Limited (TPDDL) और BSES (BRPL और BYPL) जैसे डिस्कॉम की अहम भूमिका रही।

इस बार की डिमांड ने 19 जून 2024 के पिछले रिकॉर्ड 8,656 MW को पीछे छोड़ दिया है। अधिकारियों का मानना है कि इस गर्मी में डिमांड 9,000 MW के पार भी जा सकती है, जिसके लिए तैयारी जारी है।