Delhi के रानी बाग में पुलिस मुठभेड़, 35 मामलों में वांछित झपटमार चंदन उर्फ हड्डी गिरफ्तार

Delhi: बाहरी दिल्ली के रानी बाग इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने चंदन उर्फ हड्डी नाम के एक कुख्यात झपटमार को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे हिर

Delhi: बाहरी दिल्ली के रानी बाग इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने चंदन उर्फ हड्डी नाम के एक कुख्यात झपटमार को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात की है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने जब आरोपी को रोकने की कोशिश की, तो उसने बचने के लिए पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की, जिससे आरोपी घायल हो गया।

इस मुठभेड़ में एक हेड कांस्टेबल की जान बाल-बाल बची। बदमाश द्वारा चलाई गई गोली कांस्टेबल की छाती पर लगी थी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से वह सुरक्षित बच गए। पुलिस ने मौके से एक आग्नेयास्त्र (हथियार) भी बरामद किया है।

पकड़ा गया आरोपी चंदन उर्फ हड्डी एक शातिर अपराधी है और वह 35 से ज्यादा आपराधिक मामलों में वांछित था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि अन्य वारदातों का पता लगाया जा सके।