Delhi में बड़े भाई ने छोटे की चाकू मारकर की हत्या, काम करने की सलाह देना पड़ा भारी

Delhi: राजधानी के दक्षिण-पश्चिम इलाके राजोकरी पहाड़ी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक बड़े भाई ने मामूली विवाद के बाद अपने ही छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह मामला तब बिगड़ा जब छोटे भाई ने अपने

Delhi: राजधानी के दक्षिण-पश्चिम इलाके राजोकरी पहाड़ी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक बड़े भाई ने मामूली विवाद के बाद अपने ही छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह मामला तब बिगड़ा जब छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को बेरोजगार होने पर काम करने की सलाह दी थी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना 30 जून 2026 को वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र के राजोकरी पहाड़ी इलाके में हुई। आरोपी रूप सिंह उर्फ कालिया (25) ने अपने छोटे भाई ओम प्रकाश उर्फ प्रकाश सिंह (21) पर चाकू से हमला कर दिया था। घायल ओम प्रकाश को तुरंत सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गुरुवार 2 जुलाई 2026 को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि आरोपी रूप सिंह बेरोजगार है और नशे का आदी है। वह पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और आरोपी के कपड़े बरामद कर लिए हैं।

शुरुआत में पुलिस ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) के तहत हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया था। लेकिन ओम प्रकाश की मौत के बाद अब मामले में हत्या की धारा 103(1) BNS जोड़ दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।