Delhi में बारिश से गर्मी से मिली राहत, IMD ने जारी किया Yellow Alert, अगले 2 दिन और बरसेंगे बादल

Delhi: राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुई बारिश ने लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। पिछले कुछ दिनों से लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान थे, लेकिन सोमवार को हुई फुहारों ने मौसम खुशनुमा बना दिया। मौसम विभाग ने आने व

Delhi: राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुई बारिश ने लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। पिछले कुछ दिनों से लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान थे, लेकिन सोमवार को हुई फुहारों ने मौसम खुशनुमा बना दिया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना जताई है।

India Meteorological Department (IMD) ने दिल्ली के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। विभाग के मुताबिक मंगलवार, 21 जुलाई और बुधवार, 22 जुलाई को भी शहर में बारिश हो सकती है। मंगलवार को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है, साथ ही गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले कुछ समय से बारिश न होने का कारण ‘ब्रेक मानसून’ की स्थिति थी। अब मानसून ट्रफ दक्षिण की ओर खिसककर दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों की तरफ आ रहा है। हवाओं का रुख भी बदल गया है, जिससे अब नमी वाली हवाएं चल रही हैं और बारिश का दौर शुरू हुआ है।

इससे पहले रविवार, 19 जुलाई को दिल्ली में काफी गर्मी थी। उस दिन अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हवा में नमी का स्तर 50% से 70% के बीच होने की वजह से हीट इंडेक्स 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे लोगों को बहुत ज्यादा बेचैनी महसूस हो रही थी।