Delhi में Queer entrepreneurs ने लगाया बाजार, जेंडर न्यूट्रल मेकअप और ज्वेलरी जैसे प्रोडक्ट्स रहे आकर्षण का केंद्र

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में प्राइड मंथ 2026 के समापन पर एक खास बाजार का आयोजन किया गया। इस इवेंट में कई Queer entrepreneurs ने अपने बिजनेस को लोगों के सामने रखा और अपने बनाए प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी लगाई। इस बाजार का

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में प्राइड मंथ 2026 के समापन पर एक खास बाजार का आयोजन किया गया। इस इवेंट में कई Queer entrepreneurs ने अपने बिजनेस को लोगों के सामने रखा और अपने बनाए प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी लगाई। इस बाजार का मकसद LGBTQ+ समुदाय की दृश्यता को बढ़ाना और उनके रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना था।

यह आयोजन The LaLiT, New Delhi में किया गया जिसे ‘Queer Bazaar’ नाम दिया गया। यहाँ आने वाले लोगों ने जेंडर-न्यूट्रल मेकअप, हाथ से बनी ज्वेलरी और मजेदार स्टिकर्स जैसे कई अनोखे प्रोडक्ट्स देखे। इसके साथ ही Depot48 की तरफ से ‘Pride Fair 2026’ का भी आयोजन किया गया, जिसमें 40 से ज्यादा Queer-owned ब्रांड्स ने हिस्सा लिया।

Depot48 के अनुसार, इस फेयर का उद्देश्य भारत के क्रिएटिव समुदाय की विविधता को दिखाना था। उन्होंने बताया कि कैसे स्वतंत्र Queer उद्यमी आज के दौर की संस्कृति और छोटे बिजनेस के इकोसिस्टम पर अपना प्रभाव डाल रहे हैं। इस कार्यक्रम में Non Fiction, Planet, KaleshKari, Neem Nimboli, Qucciberry, Delhi Queer Spaces, QueerGaon, Suramyah, Through Arshia’s Lens, Studio Chhipkali, Svara, House of Starlight, Embrk, Ainoumiart, FruitySideUp! और Chitrakatha Atelier जैसे कई ब्रांड्स शामिल हुए।

प्राइड मंथ के दौरान दिल्ली में अन्य कार्यक्रम भी हुए। 21 जून को ‘Sidecar Means Business: Pride Edition’ का आयोजन हुआ और Monkey Bar में ‘Delhi Queer Spaces Pride Party & Pop-up’ का आयोजन किया गया।