Delhi में मानसून का अलर्ट, PWD मंत्री ने कंट्रोल रूम पहुंचकर जांची ड्रेनेज व्यवस्था

Delhi: राजधानी में मानसून की बारिश के बीच PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को 24×7 मानसून कंट्रोल रूम का दौरा किया। उन्होंने शहर के जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट

Delhi: राजधानी में मानसून की बारिश के बीच PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को 24×7 मानसून कंट्रोल रूम का दौरा किया। उन्होंने शहर के जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए। मंत्री ने कंट्रोल रूम में लगे CCTV कैमरों के जरिए लाइव फीड देखी और फील्ड में चल रहे काम की समीक्षा की।

दिल्ली के लोगों को जलभराव से बचाने के लिए PWD ने खास तैयारी की है। विभाग ने शहर में 45 ऐसे पॉइंट्स की पहचान की है जहां पानी भरने की सबसे ज्यादा संभावना रहती है। इन इलाकों की निगरानी के लिए 179 CCTV कैमरे लगाए गए हैं जो सीधे कंट्रोल रूम से जुड़े हैं। पानी निकालने के लिए 167 जगहों पर 754 स्थायी पंप और 273 जगहों पर 305 अस्थायी पंप तैनात किए गए हैं।

मंत्री ने साफ किया है कि जलभराव के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। अगर किसी ठेकेदार का काम खराब पाया गया तो उसका पेमेंट रोका जाएगा और जिम्मेदार इंजीनियरों पर सख्त कार्रवाई होगी। मानसून के दौरान सभी इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत एक्शन लिया जा सके।

पिछले 24 घंटों में दिल्ली के कई हिस्सों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश हुई, लेकिन मिंटो ब्रिज, जखिरा, धौला कुआं और मूलचंद जैसे इलाकों में इस बार ज्यादा ट्रैफिक जाम नहीं देखा गया। कंट्रोल रूम को पिछले 48 घंटों में करीब 120 शिकायतें मिलीं, जिनमें से ज्यादातर को 15 से 30 मिनट के अंदर सुलझा लिया गया।

आम जनता के लिए विभाग ने मदद के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 1908, कंट्रोल रूम नंबर 011-23490323 और व्हाट्सएप चैटबॉट 8130188222 जारी किया है। निर्देश दिए गए हैं कि अगर किसी सड़क पर 6 से 8 इंच पानी जमा होता है, तो तुरंत मोबाइल पंप लगाए जाएं और जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक पुलिस को रूट बदलने के लिए सूचित किया जाए।