Delhi के पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर मिला लापता किशोर, सुसाइड नोट लिखकर घर से निकला था लड़का

Delhi: दिल्ली के पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर सोमवार देर रात एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चला। CISF, DMRC और दिल्ली पुलिस ने मिलकर एक 17 साल के लापता लड़के को खोज निकाला। यह लड़का घर से सुसाइड नोट लिखकर निकला था, जिसके ब

Delhi: दिल्ली के पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर सोमवार देर रात एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चला। CISF, DMRC और दिल्ली पुलिस ने मिलकर एक 17 साल के लापता लड़के को खोज निकाला। यह लड़का घर से सुसाइड नोट लिखकर निकला था, जिसके बाद पुलिस और परिवार उसकी तलाश कर रहे थे।

घटना की शुरुआत रात करीब 10 बजे हुई जब दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने CISF मेट्रो कंट्रोल को इस लड़के के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही CISF ने तुरंत एक्शन लिया और स्टेशन पर तैनात जवानों को अलर्ट कर दिया। DMRC अधिकारियों के साथ मिलकर स्टेशन परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

तलाशी के दौरान नाबालिग लड़का मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास मिला। सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत स्टेशन कंट्रोल रूम (SCR) पहुँचाया और उसकी देखभाल की। रात करीब 11 बजे लड़के के माता-पिता भी स्टेशन पहुँच गए थे। दिल्ली पुलिस और DMRC की मदद से पहचान की पुष्टि करने के बाद, लड़के को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया।

CISF ने बताया कि इस सफल ऑपरेशन में तीनों एजेंसियों के बीच तालमेल बहुत जरूरी था, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। सुरक्षा बल ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि साल 2026 के पहले छह महीनों (जनवरी से जून) के दौरान मेट्रो नेटवर्क पर अब तक 69 लापता बच्चों को उनके परिवार से मिलाया जा चुका है। इसी दौरान 152 संकटग्रस्त महिला यात्रियों की भी मदद की गई है।