Delhi, Punjab समेत 4 राज्यों में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन की समयसीमा बढ़ी, अब 8 अगस्त तक चलेगा घर-घर सर्वे

Delhi: राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, तेलंगाना और कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तारीखें बढ़ा दी गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि कोई भी पात्र नागरिक वोट देने के अधिकार

Delhi: राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, तेलंगाना और कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तारीखें बढ़ा दी गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि कोई भी पात्र नागरिक वोट देने के अधिकार से वंचित न रहे और छूटे हुए लोगों को अपना नाम जुड़वाने का पूरा मौका मिले।

चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर इस बदलाव की जानकारी दी है। अब बूथ लेवल अधिकारी (BLOs) घर-घर जाकर मतदाताओं के विवरण का भौतिक सत्यापन 29 जुलाई के बजाय 8 अगस्त तक करेंगे। इस प्रक्रिया का मुख्य मकसद वोटर लिस्ट को पूरी तरह सटीक और पारदर्शी बनाना है। दिल्ली में यह काम 14 मई से तीसरे चरण के रूप में शुरू हुआ था।

वोटर लिस्ट के मसौदे के प्रकाशन की तारीख में भी बदलाव किया गया है। अब यह 5 अगस्त के बजाय 17 अगस्त को जारी किया जाएगा। इसके साथ ही दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समयसीमा भी बढ़ा दी गई है। दिल्ली के लोगों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि अब अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।