Delhi के पुल प्रहलादपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, 28 साल के युवक की मौत, एक घायल

Delhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में बीती रात खूनी संघर्ष हुआ। 27-28 जुलाई की दरमियानी रात करीब 12:41 बजे हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक 28 साल के युवक की जान चली गई, जबकि उसका एक साथी घायल हो गया। इस घट

Delhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में बीती रात खूनी संघर्ष हुआ। 27-28 जुलाई की दरमियानी रात करीब 12:41 बजे हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक 28 साल के युवक की जान चली गई, जबकि उसका एक साथी घायल हो गया। इस घटना के बाद से इलाके में काफी हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 28 वर्षीय मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। हमलावरों ने गुड्डू पर कई गोलियां चलाईं और बेरहमी दिखाते हुए उसके गले पर धारदार हथियार से हमला भी किया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, 27 साल के मोहम्मद फारुख के बाएं हाथ में गोली लगी थी, जिसे AIIMS ट्रॉमा सेंटर में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसएचओ, एसीपी और दक्षिण-पूर्वी जिले के डीसीपी डॉ. हेमंत तिवारी मौके पर पहुंचे। क्राइम टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। पुलिस को मौके से 10 खाली कारतूस और 2 जिंदा कारतूस मिले हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक और घायल दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और कुछ दिन पहले ही यहां किराए पर रहने आए थे। चश्मदीदों का दावा है कि हमलावरों ने पहले गुड्डू को गोली मारी और फिर उसका गला रेत दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में कई टीमें गठित की हैं। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों के आधार पर जांच जारी है, हालांकि अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है।