Delhi प्रदर्शन की आड़ में पाकिस्तान की AI साजिश, राजनाथ सिंह और सेना प्रमुखों के डीपफेक वीडियो वायरल
Delhi: राजधानी दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों के बीच माहौल बिगाड़ने के लिए एक बड़ी साजिश सामने आई है। पाकिस्तान से जुड़े कुछ नेटवर्क AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके फर्जी वीडियो और खबरें फैला रहे हैं। भारती
Delhi: राजधानी दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों के बीच माहौल बिगाड़ने के लिए एक बड़ी साजिश सामने आई है। पाकिस्तान से जुड़े कुछ नेटवर्क AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके फर्जी वीडियो और खबरें फैला रहे हैं। भारतीय सेना की फैक्ट चेक यूनिट और PIB ने इन दावों की जांच की है और इन्हें पूरी तरह भ्रामक बताया है।
इस साजिश के तहत रक्षा मंत्री Rajnath Singh, पूर्व सेना प्रमुख General Upendra Dwivedi और Air Chief Marshal Amar Preet Singh के डीपफेक वीडियो बनाए गए। इसके अलावा 22 जुलाई को दिल्ली पुलिस के PRO Rajiv Ranjan का एक फर्जी AI वीडियो भी वायरल किया गया, जिसमें गलत दावा किया गया कि पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है। दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो को फर्जी बताते हुए लोगों को सावधान किया है।
दिल्ली पुलिस ने Cockroach Janata Party (CJP) के विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी 15 फर्जी खबरों का खंडन किया है। पुलिस अब संसद चलो मार्च के दौरान हुई हिंसा की जांच के लिए खुद AI और CCTV फुटेज का विश्लेषण कर रही है। साथ ही, गलत सूचनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने अपनी फैक्ट-चेक पहल भी शुरू की है।
भारतीय सेना ने साफ किया है कि दिल्ली में प्रदर्शनों को संभालने की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस, CAPF और RAF जैसी एजेंसियों की है। सेना की कोई तैनाती नहीं की गई है, जबकि पाकिस्तानी हैंडल सोशल मीडिया पर सेना के हथियारों के इस्तेमाल जैसे झूठे दावे कर रहे थे। सेना और दिल्ली पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक सूत्रों की बात मानें।