Delhi के Preet Vihar में क्लब के बाहर युवक को मारी गोली, पैर में लगी गोली, हालत स्थिर

Delhi: पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में शनिवार तड़के एक क्लब के बाहर विवाद के बाद एक 21 साल के युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया

Delhi: पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में शनिवार तड़के एक क्लब के बाहर विवाद के बाद एक 21 साल के युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह घटना 4 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 3 से 4:30 बजे के बीच हुई। जानकारी के मुताबिक, घोंडा के नूर-ए-इलाही इलाके का रहने वाला समीर अपने दोस्तों के साथ प्रीत विहार के एक क्लब (Showsha Baazi Bar and Kitchen) गया था। बताया जा रहा है कि क्लब के अंदर समीर के दोस्त अरहम का किसी से विवाद हो गया था। जब वे बाहर निकले, तो सर्विस रोड के पास पहले से मौजूद कुछ लोगों ने समीर पर हमला कर दिया और उसके दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली मार दी।

समीर के दोस्त नवीन ने तुरंत PCR को फोन किया, जिसके बाद उसे GTB Hospital में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि समीर की हालत अब स्थिर है। पुलिस की क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

DCP (East) राजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में प्रीत विहार थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं। हालांकि, घायल समीर ने पुलिस को बताया कि वह गोली चलाने वाले व्यक्ति को नहीं जानता था।