Delhi: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज यानी 20 मई 2026 को बिजली कटौती होने वाली है। BRPL और अन्य बिजली कंपनियों ने मेंटेनेंस और नेटवर्क को बेहतर करने के लिए शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है। भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच
Delhi: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज यानी 20 मई 2026 को बिजली कटौती होने वाली है। BRPL और अन्य बिजली कंपनियों ने मेंटेनेंस और नेटवर्क को बेहतर करने के लिए शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है। भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच यह कटौती लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है।
इन इलाकों में कब-कब कटेगी बिजली
बिजली कंपनियों ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए समय तय किया है। जान लीजिए आपके इलाके का हाल।
- Khanpur (सूरज कैंप, प्रेम नगर, तुगलकाबाद): सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।
- Hauz Khas (पॉकेट-B, कटवारिया सराय): सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक (ट्रांसफार्मर बदलने का काम)।
- Janakpuri और Rajouri Garden: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
- Mohan Garden (जैलदार एन्क्लेव, हसथल): दोपहर 1:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
- Nangli Vihar: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक।
Tata Power-DDL के इन क्षेत्रों में भी होगा शटडाउन
Tata Power-DDL के इलाकों में भी नए लाइन डालने और खराब उपकरणों को ठीक करने का काम चलेगा। यहाँ बिजली कटौती 2 से 4 घंटे तक हो सकती है। प्रभावित इलाकों में Rohini Sector-15, Shalimar Bagh, Narela, Model Town, Pitampura, Mangolpuri और Keshavpuram शामिल हैं।
क्यों हो रही है बिजली की कटौती
BSES और Tata Power DDL के मुताबिक यह कटौती जरूरी मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन और ट्रांसफार्मर बदलने के काम की वजह से की जा रही है। वहीं, दिल्ली की बिजली मांग भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई है। 19 मई को दिल्ली की पीक डिमांड 7,776 MW तक जा पहुँची थी, जो इस साल का सबसे उच्चतम स्तर है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
20 मई को दिल्ली के किन प्रमुख इलाकों में बिजली कटौती होगी
मुख्य रूप से राजौरी गार्डन, जनकपूरी, तुगलकाबाद, कटवारिया सराय, नांगली विहार, रोहिणी सेक्टर-15 और मॉडल टाउन जैसे इलाकों में बिजली कटौती होगी।
बिजली कटौती का मुख्य कारण क्या है
यह कटौती नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफार्मर बदलने और रूटीन मेंटेनेंस के काम के कारण की जा रही है ताकि गर्मियों में बिजली आपूर्ति बेहतर रहे।