अलग-अलग डिस्कॉम कंपनियों ने अपने समय तय किए हैं। द्वारका सेक्टर-22 (पॉकेट-1) में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। वहीं साकेत डिवीजन के पुष्प विहार सेक्टर-3, सैनिक फार्म और कालकाजी एच-ब्लॉक में भी दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। पालम क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रह सकती है।
| डिस्कॉम कंपनी |
प्रभावित इलाके |
समय |
| BRPL (साउथ और साउथ-वेस्ट) |
हौज खास, खानपुर, पंजाबी बाग, सरिता विहार, नेहरू प्लेस, द्वारका, नजफगढ़, पालम, साकेत |
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक |
| TPDDL (नॉर्थ और नॉर्थ-वेस्ट) |
सदर बाजार, दिल्ली कैंट, बादली, बवाना, रोहिणी सेक्टर 7 और 8, नाहरपुर विलेज |
सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक |
| BYPL (ईस्ट और सेंट्रल) |
चांदनी चौक, दरियागंज, कड़कड़डूमा, लक्ष्मी नगर, मयूर विहार, पटेल नगर, प्रीत विहार |
सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक |
| NDMC (लुटियंस जोन) |
खान मार्केट, कनॉट प्लेस, इंडिया गेट, संसद मार्ग, लोधी एस्टेट, गोल्फ लिंक |
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक |
ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि यह कटौती नियमित मेंटेनेंस और ट्रांसफार्मर अपग्रेड के लिए की जा रही है। टाटा पावर-डीडीएल ने गर्मियों में 2622 मेगावाट की भारी डिमांड को देखते हुए 2900 मेगावाट की व्यवस्था की है। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद डिस्कॉम्स के बकाये भुगतान के कारण अप्रैल 2026 से बिजली दरों में बढ़ोतरी की संभावना है, हालांकि सरकार सब्सिडी पर विचार कर रही है।