Delhi में स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस का बड़ा कदम, शिक्षकों के लिए शुरू हुआ ट्रेनिंग प्रोग्राम

Delhi: राजधानी के स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित माहौल देने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक खास पहल शुरू की है। बाल सुरक्षा माह के तहत बुधवार, 1 जुलाई 2026 से शिक्षकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस

Delhi: राजधानी के स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित माहौल देने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक खास पहल शुरू की है। बाल सुरक्षा माह के तहत बुधवार, 1 जुलाई 2026 से शिक्षकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम का मुख्य मकसद स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को पहले से ज्यादा मजबूत बनाना है।

यह ट्रेनिंग कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय के आदर्श सभागार में चलाया जा रहा है। इसमें शामिल शिक्षकों को यह सिखाया जा रहा है कि वे स्कूलों में बाल संरक्षण तंत्र को कैसे बेहतर कर सकते हैं ताकि छात्रों की सुरक्षा बढ़ाई जा सके। दिल्ली पुलिस की इस पहल से शिक्षकों और पुलिस के बीच तालमेल बढ़ेगा, जिसका सीधा फायदा स्कूली छात्रों को मिलेगा।