Delhi में पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी, मधु विहार थाने के अंदर सर्विस पिस्टल से चलाई गोली

Delhi: पूर्वी दिल्ली के मधु विहार पुलिस स्टेशन में सोमवार को एक दुखद घटना घटी। यहाँ तैनात 2019 बैच के सब-इंस्पेक्टर सोमेश मीणा ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। यह घटना दोपहर करीब 12:15 से 12:20 बजे के बीच हुई

Delhi: पूर्वी दिल्ली के मधु विहार पुलिस स्टेशन में सोमवार को एक दुखद घटना घटी। यहाँ तैनात 2019 बैच के सब-इंस्पेक्टर सोमेश मीणा ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। यह घटना दोपहर करीब 12:15 से 12:20 बजे के बीच हुई, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि सोमेश मीणा मूल रूप से हरियाणा के झज्जर के रहने वाले थे। उन्होंने थाने के परिसर में बने एक पोर्टा केबिन के आईओ (IO) रूम में खुदकुशी की। घटना से पहले सोमेश ने अपने एसएचओ (SHO) को जानकारी दी थी कि वह कोर्ट ड्यूटी के लिए जा रहे हैं, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचे। जब उनकी तलाश हुई तब यह घटना सामने आई।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं, मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि सोमेश पिछले कुछ समय से डिप्रेशन (अवसाद) से जूझ रहे थे।

पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक की जांच में किसी बाहरी व्यक्ति की साजिश या गड़बड़ी का संदेह नहीं है।