Delhi Police ने स्कूली बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर, साइबर सेफ्टी और Zero FIR की दी जानकारी
Delhi: सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने छात्रों के लिए एक खास ‘स्टूडेंट सेफ्टी एंड लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम’ आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मकसद बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित
Delhi: सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने छात्रों के लिए एक खास ‘स्टूडेंट सेफ्टी एंड लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम’ आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मकसद बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित रखना था। पुलिस अधिकारियों ने इंटरैक्टिव तरीके से छात्रों को बताया कि वे मुश्किल समय में अपनी सुरक्षा कैसे कर सकते हैं।
इस प्रोग्राम में बच्चों को साइबर सेफ्टी के बारे में विस्तार से बताया गया ताकि वे इंटरनेट का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करें। पुलिस ने Zero FIR के बारे में जानकारी दी, जिसका मतलब है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है, चाहे वह अपराध कहीं भी हुआ हो। इसके साथ ही बच्चों को इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 112 और साइबर फ्रॉड की शिकायत के लिए 1930 के बारे में बताया गया।
सुरक्षा के अन्य पहलुओं पर चर्चा करते हुए पुलिस ने चाइल्ड प्रोटेक्शन और बेसिक सेल्फ-डिफेंस यानी आत्मरक्षा के तरीके भी सिखाए। दिल्ली पुलिस का मानना है कि अगर बच्चे आज जागरूक होंगे, तो उनका भविष्य सुरक्षित होगा। इसी कड़ी में 3 जुलाई को सलाम बालक ट्रस्ट में भी 110 बच्चों के लिए ऐसा ही कार्यक्रम चलाया गया था और राजधानी के कई स्कूलों में सुरक्षा निरीक्षण भी किए गए थे।