Delhi में ISI का आतंकी मॉड्यूल बस्तर, गगनप्रीत समेत 4 गिरफ्तार; पुलिस थानों और धार्मिक स्थलों की की थी रेकी
Delhi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम करने वाले एक बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में मॉड्यूल के सरगना गगनप्रीत समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह
Delhi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम करने वाले एक बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में मॉड्यूल के सरगना गगनप्रीत समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह गैंग दिल्ली में पुलिस चौकियों और धार्मिक स्थलों पर हमला करने की साजिश रच रहा था, जिसे पुलिस ने समय रहते पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी गगनप्रीत को दिल्ली से ही पकड़ा गया। उसे दिल्ली में पुलिस प्रतिष्ठानों पर फायरिंग करने का काम सौंपा गया था। इसके लिए उसने शहर के कई थानों, पुलिस चौकियों और धार्मिक जगहों की रेकी की थी। जांच में यह भी पता चला है कि गगनप्रीत पिछले साल अक्टूबर में भी दिल्ली आया था और पहाड़गंज इलाके में अपने मौसा के घर रुका था। पुलिस अब उसके उस दौरे की बारीकी से जांच कर रही है कि वह किन लोगों से मिला और क्या योजना बनाई थी।
इस मॉड्यूल में पंजाब से भी तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अमृतसर से शुभदीप सिंह उर्फ विशाल को पकड़ा गया, जो पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शहजाद भट्टी के संपर्क में था। शुभदीप ड्रोन के जरिए सीमा पार से आने वाले हथियार और ड्रग्स की खेप रिसीव करता था। इसके अलावा पंजाब से ही गुरजंत सिंह और साजन सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। साजन सिंह भी पहले ड्रग्स तस्करी के मामले में जेल जा चुका है और वह भी ड्रोन के जरिए हथियार मंगवाने में शामिल था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो विदेशी पिस्तौल (एक जिगाना और एक .30 बोर), 9 जिंदा कारतूस और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये लोग सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए विदेशी नंबरों और एन्क्रिप्टेड ऐप्स का इस्तेमाल करते थे। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। स्पेशल सेल अब इस नेटवर्क की फंडिंग और अन्य राज्यों में इनके संपर्कों की तलाश कर रही है।