Delhi में कैब ड्राइवर की हत्या का मामला सुलझा, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Delhi: पूर्वी दिल्ली में एक कैब ड्राइवर की बेरहमी से हत्या करने वाले गिरोह को दिल्ली पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। आरोपियों ने

Delhi: पूर्वी दिल्ली में एक कैब ड्राइवर की बेरहमी से हत्या करने वाले गिरोह को दिल्ली पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। आरोपियों ने आसान पैसों के लिए लूट की साजिश रची थी, जिसके चलते उन्होंने ड्राइवर की जान ले ली।

यह पूरी घटना 23 जुलाई 2026 को शुरू हुई जब पुलिस को एक PCR कॉल मिली कि एक कार के अंदर एक व्यक्ति को कई बार चाकू मारा गया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई, जो वेस्ट विनोद नगर के रहने वाले थे। पुलिस ने इस ‘ब्लाइंड मर्डर’ केस को सुलझाने के लिए कई टीमें बनाईं और CCTV फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली। जांच में पता चला कि आरोपियों ने शराब पीने के बाद लूट की योजना बनाई थी और Rapido कैब बुक की थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चित्रा विहार क्रॉसिंग के पास ड्राइवर विजय कुमार पर चाकू से हमला कर उसे मार डाला। वारदात के बाद खून से सनी कार को ईस्ट आजाद नगर मेट्रो स्टेशन के पास छोड़ दिया गया और शव कृष्णा नगर में मिला। पुलिस ने नई सीलमपुर से तीन आरोपियों को पकड़ा है। गिरफ्तार लोगों में 20 साल का अयान और 19 साल का साहिल शामिल हैं। अयान पहले भी लूट और स्नैचिंग के चार मामलों में शामिल रहा है, जबकि साहिल पर एक स्नैचिंग का केस दर्ज है।

इस मामले में चौथे आरोपी अमन की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि अमन ने ही चाकू का इंतजाम किया था और अयान के मोबाइल से कैब बुक की थी। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल चाकू, खून से सने कपड़े, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर ली है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) के तहत दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।