Delhi में यमुना खादर के पास मिला शव, टैटू की मदद से पुलिस ने सुलझाई मर्डर की गुत्थी, 3 गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली पुलिस की नॉर्थ दिल्ली टीम ने एक ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला यमुना खादर के पास एक लावारिस लाश मिलने से शुरू हुआ था, जहां आरोपियों ने पहचान मिटाने की पूरी कोशिश

Delhi: दिल्ली पुलिस की नॉर्थ दिल्ली टीम ने एक ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला यमुना खादर के पास एक लावारिस लाश मिलने से शुरू हुआ था, जहां आरोपियों ने पहचान मिटाने की पूरी कोशिश की थी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि यमुना खादर के पास एक शव पड़ा है। जब टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि मृतक के चेहरे पर गहरे घाव दिए गए थे ताकि उसकी पहचान न हो सके। हालांकि, पुलिस की नजर शव पर बने एक टैटू पर पड़ी, जिसकी मदद से मृतक की पहचान कर ली गई। जांच के दौरान पता चला कि हत्या से कुछ दिन पहले मृतक की किसी के साथ लड़ाई हुई थी।

आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस ने खुफिया जानकारी और CCTV फुटेज खंगालकर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने इस मामले में हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू और वारदात में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा भी बरामद कर लिया है।